|
|
|
|
| उपजोन खरगोन में निकलेंगी ... |
1 sep 2010
खरगोन (मध्य प्रदेश)
गायत्री शक्तिपीठ खरगोन में १८ जुलाई को उपजोन के वरिष्ठ कायर्कत्ताओं की गोष्ठी हुई । इसमें खरगोन, बड़वानी, झाबुआ, आलीराजपुर, खण्डवा एवं बुरहानपुर के लगभग ३०० परिजनों ने भाग लिया । इसे संबोधित करते हुए डॉ. शंकरलाल पाटीदार ने भोपाल से आरंभ हो रही जन्म... |
|
|
|
खेतड़ी नगर, झुंझुनु (राजस्थान)
गायत्री परिवार के कार्यकर्त्ता श्री गोपीनाथ पारीक के सुपुत्र चि० रविप्रकाश का विवाह कई आदर्श परंपराओं के साथ हुआ । यह विवाह कु. ज्योति पारीक एवं महिला मण्डल की कु. उर्मिला व कु. विमलेश की टोली ने सम्पन्न कराया । मंड्रेला ग्राम में बहिनों द्वारा विवाह संस्कार किए जाने का यह प्रथम अवसर था, जिसकी सभी लोगों ने खूब सराहा ।
अरिलो (पाटकरा), केन्द्रापाड़ा (उड़ीसा)
हाल ही में मिशन के संपर्क में आये श्री हिमांशु शेखर ने समाज के घोर विरोध के बावजूद शक्तिपीठ पर विवाह संस्कार काराया और शाकाहारी भोज ही दिया । प्रत्येक व्यक्ति को उपहार स्वरूप एक पौध भेंट कर वृक्षारोपण की प्रेरणा दी । समाज की प्रतिक्रिया के अनुरूप तो इस विवाह में लोगों का आना ही संदिग्ध था, लेकिन साहस जीता और विवाह में शामिल ५०० लोगों ने इस पहल की भूरि-भूरि प्रशंसा की ।
फैजाबाद (उत्तर प्रदेश)
अम्बेडकर नगर में चल रही गौशाला के संचालक फैजाबाद निवासी श्री रामराज पाल ने अपने सुपुत्र चि. उमाशंकर का विवाह गोशाला के पवित्र वातावरण में ही पूरी सादगी और मिशनरी आदर्शों साथ सम्पन्न कराते हुए समाज को प्रगतिशील प्रेरणाएँ प्रदान कीं । इस अवसर पर उपस्थित लोगों में दहेज, दिखावा जैसी सामाजिक कुरीतियों का प्रतिकार करने के संकल्प जगाये गये । |
|