बहिनों के लिए रक्त परीक्षण शिविर
जलगाँव (महाराष्ट्र) कुल १७० बहिनों का रक्त परीक्षण किया गया । जरूरतमंद बहिनों को आवश्यक औषधियाँ प्रदान की गयीं । नगर सेविका सौ. आशाताई सूर्यवंशी की मुख्य उपस्थिति रही । शिविर की सफलता के लिए कासमवाड़ी, तुकाराम वाड़ी, जानकी नगर शाखा के गायत्री परिवार के कार्यकर्त्ताओं ने विशेष सहयोग प्रदान किया ।
तीर्थ में सर्वरोग निदान शिविर
ओंकारेश्वर, खरगोन (म.प्र.)
अखिल विश्व गायत्री परिवार ओंकारेश्वर ने चोइथराम हॉस्पिटल एवं एन.एच.डी.सी. के सहयोग से १९ दिसंबर को आदिवासी धर्मशाला, ओंकारेश्वर में निःशुल्क रोग निदान शिविर का अयोजन किया । इसमें करीब ८०० मरीजों का परीक्षण किया गया । अधिकांश मरीजों की रक्त शर्करा की जाँच हुई और ई.सी.जी. किया गया । गायत्री परिवार के समर्पित हृदय रोग, शल्य चिकित्सा, दंत रोग, हड्डी रोग, बच्चों के वरिष्ठ चिकित्सकों ने अपनी सेवाएँ प्रदान कीं ।
विद्यार्थियों को दिखाई वयोवृद्धों की पीड़ा
सूरत (गुजरात) |