पन्ना (मध्य प्रदेश) इस रैली में गायत्री परिवार के अलावा गीतांजलि, पतंजलि योग संस्थान, मानसी ह्यूमन डेवलपमेण्ट संस्था, जनजागरण समाज उत्थान परिषद्, अधिकार संस्थान द्वारा मानसिक रूप से निःशक्त डेविड की संस्था, सामाजिक न्याय विभाग के कर्मचारी-अधिकारी शामिल थे । गायत्री परिवार के जोनल समन्वयक श्री आर.एस. द्विवेदी के साथ नगर पंचायत अध्यक्ष श्री बृजेन्द्र सिंह बुंदेला एवं पन्ना जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष श्री संजय नगायच ने हरी झंडी दिखाकर इस रैली को रवाना किया था ।
मनासा, नीमच (मध्य प्रदेश)
मध्य प्रदेश के स्थापना दिवस पर शक्तिपीठ मनासा ने एक विशाल व्यसनमुक्ति रैली का अयोजन किया । सर्वश्री शिवनारायण आचार्य, रामचंद्र परमार, मोहनलाल अड़ावदिया, कँवरलाल गेहलोद आदि द्वारा संचालित इस रैली में आदर्श मा. विद्यालय मनासा के विद्यार्थियों की मुख्य भागीदारी रही । नारे, गीत, बैनर आदि के साथ पूरे नगर वासियों को नशे से परहेज कर बेहतर समाज बनाने का संदेश दिया गया । |