|
|
|
|
| उपजोन खरगोन में निकलेंगी ... |
1 sep 2010
खरगोन (मध्य प्रदेश)
गायत्री शक्तिपीठ खरगोन में १८ जुलाई को उपजोन के वरिष्ठ कायर्कत्ताओं की गोष्ठी हुई । इसमें खरगोन, बड़वानी, झाबुआ, आलीराजपुर, खण्डवा एवं बुरहानपुर के लगभग ३०० परिजनों ने भाग लिया । इसे संबोधित करते हुए डॉ. शंकरलाल पाटीदार ने भोपाल से आरंभ हो रही जन्म... |
|
|
|
| आदरणीय डॉ. साहब ने आदर्श ग्राम-तलवाड़ा बुजुर्ग का निरीक्षण किया।बड़वानी से १५ किमी दूर तलवाड़ा बुजुर्ग नामक गाँव को आदर्श ग्राम के रूप में विकसित किया गया है । वहाँ लगभग सभी घरों में शौचालय है, व्यसन कोई नहीं करता, अधिकांश लोग गायत्री साधक हैं, पीने का पानी स्वच्छ है, सड़कें साफ सुथरी, सीमेण्ट की बनी हैं, सामूहिक यज्ञों का आयोजन होता रहता है । आदरणीय डॉ. साहब इस गाँव में लगभग सवा घंटे रहे तथा चौपाल पर ग्रामवासियों को सम्बोधित किया । उनके आगमन की स्मृति में गाँव में एक स्मृति पट्ट भी लगाया गया । आदरणीय डॉ. साहब ने उसका अनावरण और पूजन किया । गाँव वासियों को दिये गये संदेश में उन्होंने परम पूज्य गुरुदेव के बोध वाक्य 'मनुष्य अपने भाग्य का निर्माता आप है ।' की चर्चा करते हुए पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणा स्रोत बनने पर बधाई दी । बड़वानी के युवा चेतना शिविर में प्रत्येक जिले में एक, कुल ५० आदर्श ग्राम बनाने का संकल्प लिया गया है । |
|