| बड़वानी युवा चेतना शिविर सम्पन्न कर आदरणीय डॉ. साहब इन्दौर लौट रहे थे । मध्य में धार जिले का औद्योगिक क्षेत्र पीथमपुर है । यहाँ श्री महेश पटेल, श्री राधेश्याम कुम्बे, श्री मोहनसिंह सिसोदिया, श्रीराम पटेल आदि युवाओं की एक सक्रिय टीम है, जो नयी शाखा का गठन कर निरंतर आगे बढ़ रही है । आदरणीय डॉ. साहब पीथमपुर गये और वहाँ निर्माणाधीन गायत्री शक्तिपीठ का भूमिपूजन कर इन सृजनशील युवाओं को उत्साहित किया । रात्रि १० बजे ६-७ सौ श्रद्धालु उन्हें सुनने के लिए वहाँ उपस्थित थे । पीथमपुर शाखा ने १०८ युवाओं की टीम मिशन को देने का आश्वासन दिया । |