|
|
|
|
| उपजोन खरगोन में निकलेंगी ... |
1 sep 2010
खरगोन (मध्य प्रदेश)
गायत्री शक्तिपीठ खरगोन में १८ जुलाई को उपजोन के वरिष्ठ कायर्कत्ताओं की गोष्ठी हुई । इसमें खरगोन, बड़वानी, झाबुआ, आलीराजपुर, खण्डवा एवं बुरहानपुर के लगभग ३०० परिजनों ने भाग लिया । इसे संबोधित करते हुए डॉ. शंकरलाल पाटीदार ने भोपाल से आरंभ हो रही जन्म... |
|
|
|
लखनऊ में युवा सम्मेलन के मंच से 'विजन इण्डिया-२०२०' शीर्षक से प्रबुद्ध वर्ग गोष्ठी आयोजित हुई । महामहिम श्री बी.एल. जोशी इसके मुख्य अतिथि थे । उन्होंने कहा कि गायत्री परिवार में आकर हमें विशेष आनन्द व आत्मीयता की अनुभूति होती है । उन्होंने गायत्री परिजनों से कुछ विशेष करने, खासकर एक शिक्षित द्वारा १० अशिक्षितों को पढ़ाने का आग्रह किया । उन्होंने कहा कि इससे एक क्रान्ति आ जायेगी, क्योंकि शिक्षा का पौधा महान है । उन्होंने आश्शा व्यक्त की कि यहाँ उभरे सभी संकल्पों को साधक अवश्य पूरा करेंगे ।
मेयर डॉ. शर्मा ने 'बाजार व परिवार' की अवधारणाओं की चर्चा करते हुए 'परिवार को मजबूत बनाने पर जोर दिया । युवाओं के बीच जीवन भर काम करने वाले डॉ. चन्द्र शेखर प्राण ने 'साधन व सम्बन्ध' पर प्रकाश डालते हुए कहा किहमारा दुर्भाग्य है कि दुनिया 'साधन' के लिए लड़ रही है ।
आदरणीय डॉ. साहब ने मिशन की सप्तक्रान्तियों की चर्चा की और कहा कि उत्तर प्रदेश को रेगिस्तान बनाने से बचाने के लिए इको-फ्रेण्डली तकनीकों पर काम करके पर्यावरण संरक्षण हेतु काम करना होगा । उत्तराखण्ड के 'चिपको आन्दोलन' की तरह यहाँ भी संघर्षात्मक आन्दोलन खड़ा करना अब समय की जरूरत है । उन्होंने परम पूज्य गुरुदेव के जन्मशती वर्ष २०११-२०१२ में हर माह एक साथ १० दिन वृक्षारोपण करने का आह्वान गायत्री परिवार की शाखाओं से किया । दिल्लीवासियों द्वारा दो दिन में विवाहों पर २२०० करोड़ रुपये खर्च करने वाले भारतवर्ष का लोकसभा चुनाव १५०० करोड़ रुपए में सम्पन्न होने की चर्चा करते हुए डॉ. साहब ने खर्चीली शादियों का विरोध करने की अपील की । |
|