|
|
|
|
| उपजोन खरगोन में निकलेंगी ... |
1 sep 2010
खरगोन (मध्य प्रदेश)
गायत्री शक्तिपीठ खरगोन में १८ जुलाई को उपजोन के वरिष्ठ कायर्कत्ताओं की गोष्ठी हुई । इसमें खरगोन, बड़वानी, झाबुआ, आलीराजपुर, खण्डवा एवं बुरहानपुर के लगभग ३०० परिजनों ने भाग लिया । इसे संबोधित करते हुए डॉ. शंकरलाल पाटीदार ने भोपाल से आरंभ हो रही जन्म... |
|
|
|
यज्ञ से पर्यावरण शुद्धि के लिए गायत्री महायज्ञ
हापुड़, गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश)
रोटरी क्लब हापुड़ ग्रेटर ने ३ नवम्बर को पर्यावरण शुद्धि एवं रोग निवारण के लिए पाँच कुण्डीय गायत्री यज्ञ का आयोजन किया । गायत्री परिवार की श्रीमती ब्रजबाला शर्मा एवं शशिप्रभा अग्रवाल ने इसका संचालन करते हुए यज्ञ के पर्यावरण पर पड़ने वाले प्रभावों को विस्तार से समझाया । उन्होने कहा कि यज्ञ पर्यावरण शोधन का समग्र समाधान है । यज्ञ के विशेष तापक्रम और विशेष वनौषधियों के संयोग से जल, वनस्पति, वायु, जमीन-सभी में दिव्यता का संचार होता है । यज्ञ से उभरी सूक्ष्म तरंगें व्यक्ति के चिंतन-चरित्र में श्रेष्ठ गुणों का विकास करती हैं । श्रीमती सुधा शास्त्री ने लोगों से नियमित यज्ञ करने का आवाहन किया ।
कार्यक्रम का आरंभ अध्यक्ष रो. सुशील कुमार रुँगटा द्वारा दीप प्रज्वलन से हुआ । इस अवसर पर महिला दक्षता समिति की अध्यक्षा श्रीमती उर्मिला सिन्हा, श्री सुभाषचंद्र गर्ग एवं श्रीमती आराधना वाजपेयी का विशेष सम्मान किया गया । |
|