|
|
|
|
| उपजोन खरगोन में निकलेंगी ... |
1 sep 2010
खरगोन (मध्य प्रदेश)
गायत्री शक्तिपीठ खरगोन में १८ जुलाई को उपजोन के वरिष्ठ कायर्कत्ताओं की गोष्ठी हुई । इसमें खरगोन, बड़वानी, झाबुआ, आलीराजपुर, खण्डवा एवं बुरहानपुर के लगभग ३०० परिजनों ने भाग लिया । इसे संबोधित करते हुए डॉ. शंकरलाल पाटीदार ने भोपाल से आरंभ हो रही जन्म... |
|
|
|
युवा चेतना शिविर, जोधपुर में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के प्रांतीय पुरस्कार वितरित किये गये । इसमें प्रावीण्य सूची में वरीयता प्राप्त विद्यार्थियों के अलावा, उल्लेखनीय सहयोग देने वाले शिक्षक-परिजनों, सर्वाधिक छात्र संख्या देने वाले विद्यालयों को सम्मानित किया गया ।
राजस्थान प्रांत ने जिला, उपजोन एवं प्रांतीय स्तर पर व्याख्यान प्रतियोगिता का आयोजन किया था । इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थियों ने समाज के नवोन्मेष के संदर्भ में अपने विचार व्यक्त किये । उपजोन स्तर पर प्रथम रहे युवाओं की प्रांतीय प्रतियोगिता जोधापुर सम्मेलन में आयोजित की गयी । राजसमंद के अंकुर कौशिक ने प्रथम, अलवर के सुदैश सिंह राठौड़ ने द्वितीय तथा जोधपुर के लक्ष्मणसिंह राठौड़ व चूरू के अंजनी कुमार दवे तृतीय रहे । सभी को सम्मानित किया गया । |
|