शांतिकुंज सहर्ष मना ज्ञान और प्रेम का ...
युगसृजेता-शूरमाओं के अंतस् को छू गया ऋ...
पूर्वोत्तर के विद्यार्थियों ने सीखा ...
विश्वम् पुष्टम् ग्रामे अस्मिन् अनात...
केशरिया उमंगों ने खिलाये तिरंगे के रं...
आदर्श टिहरी ग्राम को मिला शांतिकुंज क...
उपजोन खरगोन में निकलेंगी ...

1 sep 2010
खरगोन (मध्य प्रदेश)
गायत्री शक्तिपीठ खरगोन में १८ जुलाई को उपजोन के वरिष्ठ कायर्कत्ताओं की गोष्ठी हुई । इसमें खरगोन, बड़वानी, झाबुआ, आलीराजपुर, खण्डवा एवं बुरहानपुर के लगभग ३०० परिजनों ने भाग लिया । इसे संबोधित करते हुए डॉ. शंकरलाल पाटीदार ने भोपाल से आरंभ हो रही जन्म...

देवियाँ मिटा रही हैं जन-मन का अंधियारा
गाँवों में हो रहा है सघन मंथन
हिमालय की गोद में गाँव-गाँव पहुँचा युग संदेश
आतंक नही, आस्था की विजय
गायत्री महायज्ञ सफलता पूर्वक सम्पन्न
मानव मात्र एक समान, एक पिता की सब संतान,
उग्रवाद के अंत के लिए
एक आदर्श ग्राम-तलवाड़ा बुजुर्ग का निरीक्षण
वनवासी अंचल में जनजागरण
वनवासी अंचल में जनजागरण
न्यायाधीश-अधिवक्ताओं ने किया यज्ञ
विशिष्ट साधना अभियान
सांस्कृतिक कार्यक्रमों की छटा
भव्य समारोह, अदम्य उल्लास
सूर्य नगरी (जोधपुर) के तपती मरुभूमि में शीतलता लाने की शपथ उठाई
सृजन संकल्पों को साकार करते वार्षिकोत्सव
सक्रिय हैं युगऋषि के जामवंत-हनुमान, हर क्षेत्र में चल रहा है यज्ञ अभियान
वरिष्ठ नागरिकों से अनुरोध
नेपाल और सिक्किम के विशिष्ट यज्ञ समारोह
प्रगति की ओर बढ़ते कदम
भव्य समारोह, अदम्य उल्लास
22-1-2010
राजस्थान का चतुर्थ प्रांतीय युवा चेतना शिविर २६ से २८ दिसम्बर की तारीखों में बड़े हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ । जन्म शताब्दी वर्ष के बड़े दायित्वों के कारण अपनी प्रव्रज्या को कुछ वर्षों के लिए विराम दे रहे आदरणीय डॉ. साहब के उत्साहवर्धक आश्शीषों से उपस्थित लगभग तीन हजार लोगों में आस्था के नये अंकुर फूटे । इस सम्मेलन में युग सृजेताओं का सम्मान, भामाशाहों का अनुदान और ऋषियुग्म का वरदान; सब कुछ था । प्रदेश के हर जिले में हुए मानस मंथन से निकले नवनीत ने इस सम्मेलन में वीरोचित सक्रियता अपनाने की शपथ उठाई । कार्यक्रम का आयोजन भी राजस्थान की शान बढ़ाने वाले पूरे विधि-विधान के साथ सम्पन्न हुआ ।

जोधपुर शिविर में शामिल युग सैनिकों ने फौजी अनुशासन, जोश और उल्लास का मार्मिक प्रदर्शन किया । कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण एवं परेड से हुआ । २६ दिसम्बर को प्रातः ९.३० बजे कंधे पर पट्टिकाएँ डाले, सावधान की मुद्रा में खड़े केशरिया बाना पहने युग सैनिकों के समक्ष खेल राज्य मंत्री श्री मांगीलाल गरासिया एवं शांतिकुंज प्रतिनिधि श्री प्रमोद भटनागर ने श्री प्रतापसिंह देवल के साथ ध्वजारोहण किया । इस अवसर पर शांतिकुंज प्रतिनिधियों के साथ जोन प्रभारी श्री अंबिका प्रसाद श्रीवास्तव, श्री घनश्याम पालीवाल, श्री आर.सी. गुप्ता, श्री सीताराम पारीक, श्री हर्ष मिश्रा, डॉ. पी.एन. माथुर आदि वरिष्ठ जन उपस्थित थे । ध्वजारोहण के बाद परेड निरीक्षण का क्रम चला ।

मंच पर अतिथियों का पुष्पमाला पहना कर, कंधे पर युवा चेतना का दुपट्टा डालकर और राजस्थानी शान की प्रतीक पगड़ी पहना कर भावभरा स्वागत किया गया । प्रांतीय प्रतिवेदन प्रांतीय युवा प्रकोष्ठ प्रभारी श्री गोपाल स्वामी ने प्रस्तुत किया । श्री दीपक जांगीड़ ने जोधपुर उपजोन की प्रगति पर प्रकाश डाला ।

अभिव्यक्ति और आभार
ऐसे शिविर में पहली बार शामिल हुए अंकुर कौशिक-राजसमंद, विवेक बंसल-करौली, रोहित प्रजापत-रतनगढ़, सुरुचि रावत-जयपुर ने अपनी भावाभिव्यक्तियाँ प्रस्तुत कीं । डॉ. पी.एन. माथुर ने सभी परिजनों एवं सभी सहयोग दाताओं का आभार व्यक्त किया ।
Last Update : 2010-09-06 08:20:11