उज्जैन (मध्य प्रदेश)
उपजोन उज्जैन के प्रभारियों ने अपने से सम्बद्ध जिले-शाजापुर, रतलाम, मंदसौर, नीमच और उज्जैन के सभी ४७८६ गाँवों में युगऋषि का क्रांतिकारी संदेश घर-घर पहुँचा देने का संकल्प दोहराया है । इस अभियान के लिए अपने क्षेत्र में ५००० कार्यकर्त्ताओं का नियोजन करते हुए ज्ञान विस्तार की अनेक योजनाएँ चल रही हैं । पारंपरिक यज्ञों के अलावा ग्राम-गोष्ठियाँ, बस-रेल, दुकान, बाजार, विद्यालय, महाविद्यालय घर-मंदिर हर स्थान पर स्टीकर अभियान, सद्वाक्य लेखन की योजना बनी है । उप जोन ने २४०० करोड़ गायत्री महामंत्र लेखन का अभियान चलाया है, जिसके लिए मंत्र लेखन पुस्तिकाएँ गाँव-गाँव, शहर-शहर में वितरित की जा रही हैं । डॉ. रामरतन शर्मा के अनुसार झोला पुस्तकालय, ज्ञान रथ के अलावा गाँवों में लगायी जा रही पूज्य गुरुदेव के जीवन पर आधारित प्रदर्शनियाँ भी इस अभियान को प्रभावशाली बना रही हैं । |