|
|
|
|
| उपजोन खरगोन में निकलेंगी ... |
1 sep 2010
खरगोन (मध्य प्रदेश)
गायत्री शक्तिपीठ खरगोन में १८ जुलाई को उपजोन के वरिष्ठ कायर्कत्ताओं की गोष्ठी हुई । इसमें खरगोन, बड़वानी, झाबुआ, आलीराजपुर, खण्डवा एवं बुरहानपुर के लगभग ३०० परिजनों ने भाग लिया । इसे संबोधित करते हुए डॉ. शंकरलाल पाटीदार ने भोपाल से आरंभ हो रही जन्म... |
|
|
|
बेलरायां, ल. खीरी (उ.प्र.)
मुंबई के आतंकवादी हमलों की बरसी पर गायत्री परिवार ने श्री गाँधी इंटर कॉलेज, बेलरायाँ के प्रांगण में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया । श्री ए.के. नाथ-एस.एस.बी. एरिया ऑर्गनाइजर एवं श्री पराग चर्तुवेदी-ई.कम्पनी असिस्टेण्ट कमांडेंट के.जी. बेलापरसुआ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे । इस अवसर पर शहीदों को श्रद्धांजलि प्रदान कर रहे सैकड़ों बच्चों एवं नागरिकों को संबोधित करते हुए श्री नाथ ने सुदृढ़ विश्वास व्यक्त किया कि सतयुग गोलियों से नहीं, ऋषियों के बताये आध्यात्मिक मार्ग पर चल कर ही आयेगा । उन्होंने कहा कि गायत्री परिवार समाज को अमन-चैन से जीने की शिक्षा दे रहा है।
मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश)
मुरादाबाद के ४० वर्षीय कार्यकर्त्ता श्री अमित द्विवेदी का दिनांक २७ नवम्बर को एक सड़क दुर्घटना में निधन हो गया । अत्यंत विनम्र, कर्मठ और मिशन को पूरी तरह समर्पित श्री अमित जी अपने व्यक्तिगत व्यवसाय की अपेक्षा मिशन के कामों को सदैव प्राथमिकता देते रहे । हाल ही में उन्होंने मुरादाबाद में पुस्तक मेले के आयोजन का संकल्प लिया था।
जांजगीर-चाँपा (छत्तीसगढ़)
ग्राम देवविरारी निवासी कार्यकर्त्ता श्री अर्जुनलाल कश्यप का दिनांक १५ अक्टूबर को ७३ वर्ष की अवस्था में देहावसान हो गया । वे शांतिकुंज में सन् १९७३ में चले प्राण प्रत्यावर्तन शिविर में शामिल थे और अपनी सतत सक्रियता से युगऋषि के अनुदान-वरदानों को जन-जन तक पहुँचाते रहे।
उतरौला, बलरामपुर (उत्तर प्रदेश)
उतरौला के श्री ओमप्रकाश सोनी एवं श्री जगदम्बा प्रसाद गुप्ता का आकस्मिक निधन हो गया। गाँव वासियों ने श्री हनुमान गढ़ी मंदिर पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर दिवंगत आत्माओं की शांति और उनके परिवारी जनों को इस आघ्ाात को सहन करने की शक्ति मिले, ऐसी प्रार्थना की।
अधकचा, जौनपुर (उत्तर प्रदेश)
गायत्री शक्तिपीठ के श्री राजेन्द्र प्रसाद श्रीवास्तव का ७२ वर्ष की अवस्था में दिनांक ३० अक्टूबर को निधन हो गया । स्व. श्रीवास्तव जी सन् १९६८ से पूज्यवर से जुड़़ने के बाद विद्या विस्तार कार्य में अपना अधिकतम समय लगाते रहे । उन्होंने विभिन्न पत्रिकाओं के सैकड़ों आजीवन सदस्य बनाये । वे स्कूलों में जाकर विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति के बीज बोने में भी उन्होंने महत्त्वपूर्ण योगदान दिया।
रोहतक (हरियाणा)
श्रीमती पुष्पा हसीजा का दिनांक १० दिसम्बर को देहावसान हो गया । जीवन मूल्यों की धनी और परिवार निर्माण का आदर्श प्रस्तुत करने वाली श्रीमती हसीजा श्री जयदेव हसीजा वानप्रस्थी की धर्मपत्नी थीं । उन्होंने पू.गुरुदेव के विचारों को जीकर समाज को प्रेरणा दी । पति के विकास एवं बच्चों के निर्माण में उनका अद्वितीय योगदान था।
बोरगाँव, छिंदवाड़ा (मध्य प्रदेश)
प्रज्ञा महिला मण्डल की सदस्य श्रीमती ब्रजभावना सूर्यवंशी का १२ दिसम्बर को निधन हो गया । ३२ वर्षीया श्रीमती सूर्यवंशी मिशन से जुड़ने के बाद समाज सेवा और सांस्कृतिक पुनरुत्थान के लिए पूरे समर्पण भाव के साथ सक्रिय रहीं।
|
|