हल्दूचौड़ (उत्तराखण्ड)
माँ भगवती विद्या निकेतन गायत्री शक्तिपीठ, हल्दूचौड़ के विद्यार्थियों ने राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अपना स्थान बनाया । राष्ट्रीय योग प्रतियोगिता के लिए विद्यालय की कु. पूजा जोशी एवं चि. हिमांषु नैनवाल का चयन हुआ । इनके अलावा कु. मंजू आर्या, सौरभ नैनवाल, ज्योति बुढ़लाकोटी ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए समाज का ध्यानाकर्षित किया । पूर्व विधायक श्री हरीश चंद्र दुर्गापाल, ग्राम प्रधान श्रीमती रश्मि दुम्का सहित क्षेत्रीय अनेक गणमान्य एवं पत्रकारों ने इन बच्चों का अभिनंदन किया । राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में भागीदारी से पहले चयनित विद्यार्थियों को ऋषिकेष में विशेष प्रशिक्षण दिया गया । इन बच्चों की प्रतिभा को निखारने में प्रधानाचार्या सुश्री भगवती उप्रेती का विशिष्ट योगदान रहा है । |