शांतिकुंज सहर्ष मना ज्ञान और प्रेम का ...
युगसृजेता-शूरमाओं के अंतस् को छू गया ऋ...
पूर्वोत्तर के विद्यार्थियों ने सीखा ...
विश्वम् पुष्टम् ग्रामे अस्मिन् अनात...
केशरिया उमंगों ने खिलाये तिरंगे के रं...
आदर्श टिहरी ग्राम को मिला शांतिकुंज क...
उपजोन खरगोन में निकलेंगी ...

1 sep 2010
खरगोन (मध्य प्रदेश)
गायत्री शक्तिपीठ खरगोन में १८ जुलाई को उपजोन के वरिष्ठ कायर्कत्ताओं की गोष्ठी हुई । इसमें खरगोन, बड़वानी, झाबुआ, आलीराजपुर, खण्डवा एवं बुरहानपुर के लगभग ३०० परिजनों ने भाग लिया । इसे संबोधित करते हुए डॉ. शंकरलाल पाटीदार ने भोपाल से आरंभ हो रही जन्म...

पीथमपुर में शक्तिपीठ का भूमिपूजन
बंगाल में मिली उल्लेखनीय सफलताएँ
भामाशाही भावनाओं से कुचामन में प्रतिष्ठित हुई युगशक्ति गायत्री
शक्तिपीठ ने गाँव-गाँव पहुँचाये सृजन आन्दोलन
चेन्नई शहर में गायत्री शक्तिपीठ की प्राणप्रतिष्ठा हुई
दूरस्थ शिक्षा केन्द्र का शुभारंभ
प्रज्ञा बाल माध्यमिक विद्यालय का वार्षिकोत्सव
दैनिक 'प्रतिदिन' और ICCMRT में वाङ्मय स्थापना
देसंविवि के दूरस्थ शिक्षा केन्द्रों पर आरंभ हुई कक्षाएँ
वात्सल्य मंदिर पहुँचे मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह
युगशक्ति की प्रखर चेतना का विस्तार करती शक्तिपीठें
अविराम सक्रियता का गौरव
यशस्वी देव दम्पती सम्मेलन
नयी वेबसाइट का श्रीगणेश
हल्दूचौड़ (उत्तराखण्ड)
गुरुसत्ता के बोध दिवस पर श्रद्धा, साधना, समर्पण भाव की स्नेहांजलि
पटना की जोनल कार्यशाला में उभरे संकल्प-'चलो गुरुदेव के सपने सजाने की शपथ ले ल...
मेधावी बच्चों का सम्मान
गुवाहाटी में बन रहा है गायत्री चेतना केन्द्र
वार्षिकोत्सव पर हुआ विचार मंथन
बंगाल में मिली उल्लेखनीय सफलताएँ
21-1-2010
गायत्री शक्तिपीठ बराकर में दिनांक २० दिसम्बर के दिन शांतिकुंज प्रतिनिधि श्री दयाशंकर शर्मा एवं श्री विनय वाजपेयी की मुख्य उपस्थिति में प्रांतीय चिंतन बैठक हुई । इस बैठक में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के आयोजन में मिली सफलता और भावी कार्ययोजना पर प्रमुखता से चर्चा हुई । उल्लेखनीय है कि अभी दो वर्ष पूर्व ही बंगला भाषा में यह परीक्षा मात्र १०० विद्यार्थियों से आयोजित हुई थी, इस वर्ष २५००० विद्यार्थियों ने इसमें भाग लिया । प्रांतीय संयोजिका श्रीमती अंजना महेरिया, सह संयोजक श्री पारसनाथ शुक्ला और साथियों के नैष्ठिक प्रयासों से परीक्षा की भावी सफलता के लिए दिन दूने-रात चौगुने प्रयास किये जा रहे हैं ।

बैठक में देशभर में पुस्तक मेलों की सफलता पर प्रकाश डाला गया । सोये शेर के जगने की तरह बंगाल क्षेत्र ने वर्ष २०१० के प्रथम माह में ही बोलपुर, दुर्गापुर, आसनसोल, सिलीगुड़ी, कोलकाता आदि अनेक स्थानों पर पुस्तक मेले आयोजित करने की जानकारी दी । कोलकाता के टाउन हॉल में एक विशाल पुस्तक मेला १८ से २४ जनवरी २०१० की तारीखों में ३२ मदन मित्रा लेन कार्यालय द्वारा आयोजित किया जा रहा है। सभी पुस्तक मेलों की सफलता के लिए सैकड़ों की संख्या में युग निर्माणी केशरिया बाना पहने कंधे पर जन्म शताब्दी का झोला टाँगे निकल पड़े हैं ।
चिंतन बैठक में ५० प्राणवान परिजनों ने अपने-अपने क्षेत्रों में विद्या विस्तार यज्ञों के आयोजन के संकल्प लिये । विभिन्न पत्रिकाओं की सदस्यता बढ़ाने के संकल्प लिये गये । सर्वश्री विजय कुमार शर्मा, कैलाश चंद्र शर्मा, हरीश तोषनीवाल, ओम डालमिया, दीनदयाल कुलश्रेष्ठ, श्रीमती वैष्णवी देवी, अल्बर्ट दीपक डेविड, विभूतिशरण जी, श्रीमती नमिता मुखर्जी आदि अने अपने-अपने कार्यक्षेत्रो की प्रगति के साथ विविध विषयों पर अपने विचार व्यक्त किये । बंगला भाषा में एक शिविर के आयोजन और बंगला साहित्य प्रकाशन की आवश्यकता प्रायः प्रत्येक वक्ता ने की । श्रीमती तारा केशरी ने महिला मण्डलों को सक्रिय बनाने के सूत्रों की चर्चा की । बैठक का समापन शक्तिपीठ बराकर के मुख्य ट्रस्टी श्री विजय खेमानी द्वारा धन्यवाद ज्ञापन से हुआ ।
Last Update : 2010-09-06 08:20:11