|
|
|
|
| उपजोन खरगोन में निकलेंगी ... |
1 sep 2010
खरगोन (मध्य प्रदेश)
गायत्री शक्तिपीठ खरगोन में १८ जुलाई को उपजोन के वरिष्ठ कायर्कत्ताओं की गोष्ठी हुई । इसमें खरगोन, बड़वानी, झाबुआ, आलीराजपुर, खण्डवा एवं बुरहानपुर के लगभग ३०० परिजनों ने भाग लिया । इसे संबोधित करते हुए डॉ. शंकरलाल पाटीदार ने भोपाल से आरंभ हो रही जन्म... |
|
|
|
बिजनौर (उत्तर प्रदेश) - जिला जेल बिजनौर में दिनांक ८ से १० नवम्बर की तारीखों में योग शिविर का आयोजन हुआ, जिसका संचालन देसंविवि के योगाचार्य श्री रामअवतार पाटीदार एवं श्री अभिषेक भारद्वाज ने किया । इस शिविर में १०० से अधिक बंदी एवं कारा-कर्मियों को योगाभ्यास कराया गया । शिविर की सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक कक्षाओं में कई आम रोग-कब्ज, मोटापा, गठिया, कमर दर्द, चिंता, तनाव, गुस्सा आदि से मुक्ति के लिए कई कारगर उपाय बताये । जेल अधीक्षक श्री मणिकान्त सिंह ने इस शिविर की सफलता पर अपनी हादिर्क प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे अभ्यासियों के लिए संजीवनी बताया । डिप्टी जेलर श्री अरुण सक्सेना, उदूर् अनुवादक श्री रियाज अहमद, राजेश कुशवाह तथा गायत्री परिवार की प्रतिनिधि श्रीमती सुधा राठी का सराहनीय सहयोग रहा।
देव संस्कृति विश्वविद्यालय के योगाचार्यों ने अब तक योग विद्या के विस्तार में शानदार उपलब्धियाँ हासिल की हैं। परिवीक्षा काल में विभिन्न महत्त्वपूणर् स्थानों पर लगाये गये हजारों योग शिविरों के अलावा उत्तरांचल के राजभवन, भारतीय सेना के तीनों अंग, केन्द्रीय सुरक्षा बल, पुलिस बल, विभिन्न कारागारों में यहाँ के स्नातक योग शिविरों का संचालन कर चुके हैं, जो बहुत ही लोकप्रिय एवं प्रभावशाली सिद्ध हुए हैं । इनके लाभाथिर्यों ने व्यक्तिगत पत्रोंके माध्यम से योग साधना से मिले चमत्कारिक परिणामों की जानकारी देसंविवि को दी है । |
|