जगह-जगह से मिल रहे समाचारों से यही प्रमाणित होता है कि हर क्षेत्र में स्टीकर अभियान जोरों पर है। युवा वर्ग बस, रेल, अस्पताल, सार्वजनिक स्थान, बैंक, कार्यालय, घर-दुकानों तक जा-जाकर इन्हें लगा रहे हैं, अपने घोषित समयदान का सदुपयोग कर रहे हैं। स्टीकरों को लोग खरीद ही नहीं रहे हैं, जगह-जगह समर्थ महानुभावों का अनुदान इस अभियान को गति दे रहा है।
शांतिकुंज में अब तक १६ भाषाओं में स्टीकरों का सैट उपलब्ध हैं जिनमें से कुछ विदेशी भाषाएँ-रशियन, नेपाली आदि में भी यह सद्वाक्यों के स्टीकर छपा लिये गये हैं।
फैजाबाद (उत्तर प्रदेश)
युग चेतना विस्तार केन्द्र, लालबाग, फैजाबाद के कार्यकर्त्ताओं ने पूज्यवर के विचारों को स्टीकर्स के माध्यम से जन-जन तक पहुँचाने हेतु १५ नवम्बर को एक महत्वाकांक्षी अभियान आरंभ किया। उस दिन श्रीमती मधु सिंह, श्री सुरेन्द्र नाथ श्रीवास्तव एडवोकेट एवं साथियों के १२ सदस्यीय दल ने रेलवे प्लेट फार्म, दुकानों, विभिन्न कॉलोनियों में दो हजार से अधिक स्टीकर्स लगाय।
अत्यंत श्रद्धा और उत्साहभरे इस अभियान को लोगों का भरपूर समर्थन मिला। दिनभर के कार्य के समापन पर दल ने रेलवे स्टेशन परिसर स्थित दुर्गा मंदिर में एक बैठक की, जिसमें प्रत्येक रविवार को इसी तरह सामूहिक अभियान चलाकर वर्ष भर में एक लाख स्टीकर लगाने का संकल्प लिया।
यह शाखा युगऋषि के सुविचारों को जन-जन तक पहुँचाने के लिए प्राणपन से सक्रिय है । इससे पूर्व शाखा ने फैजाबाद में लगने वाले आचार्य नरेन्द्र देव खत्री पुस्तक मेले में स्टॉल लगाकर, रुदौली में आयोजित प्रज्ञा पुराण कथा समारोह में स्टॉल लगाकर हजारों रुपये का साहित्य समाज तक पहुँचाया। |