नागपुर (महाराष्ट्र)
ईद मुबारक के मौके पर अखिल विश्व गायत्री परिवार युवा प्रकोष्ठ द्वारा कावरा पेठ की ईदगाह में व्यसनमुक्ति शिविर का आयोजन किया गया । मुस्लिम समाज ने गायत्री परिवार के इस पुनीत प्रयास को पूरा-पूरा सहयोग दिया । स्वयं मौलवी जी ने अपने उद्बोधन में इस कार्य की सराहना की और अपनी ओर से व्यसनों के दुष्प्रभाव बताते हुए नमाजियों को नशा न करने की प्रेरणा दी । उन्होंने कहा कि शराब इंसान की दुश्मन है, जो उसे इंसान से हैवान बना देती है । गायत्री परिवार ने जन चेतना जगाने का एक सुंदर अभियान चलाया है, जिसकी प्रेरणा हम सबको लेनी चाहिए ।
ईद मुबारक के पवित्र मौके पर ५५ भाइयों ने गुटका, तंबाकू, सिगरेट इत्यादि छोड़ने के संकल्प लिये । श्री भूपेश भाई उन्नारकर, सुरेश भाई ठाकर, शरद मडाइक, अविनाश पलंदुरकर, निलेश गहलोत आदि ने इस शिविर के लिए अपनी सेवाएँ प्रदान कीं । |