|
|
|
|
| उपजोन खरगोन में निकलेंगी ... |
1 sep 2010
खरगोन (मध्य प्रदेश)
गायत्री शक्तिपीठ खरगोन में १८ जुलाई को उपजोन के वरिष्ठ कायर्कत्ताओं की गोष्ठी हुई । इसमें खरगोन, बड़वानी, झाबुआ, आलीराजपुर, खण्डवा एवं बुरहानपुर के लगभग ३०० परिजनों ने भाग लिया । इसे संबोधित करते हुए डॉ. शंकरलाल पाटीदार ने भोपाल से आरंभ हो रही जन्म... |
|
|
|
सारे विश्व में गायत्री चेतना के हो रहे विस्तार के अनुरूप मॉरिशस की तरुणाई भी महाकाल की प्रेरणा पाने तथा अपने दायित्वों का पालन करने के लिए बड़ी बेसबरी से प्रतीक्षा कर रही है । उन्हें प्रतीक्षा है-आदरणीय डॉ. प्रणव पण्ड्या जी सहित शांतिकुंज प्रतिनिधियों के सान्निध्य में एक प्रभावशाली यूथ कैम्प के आयोजन की, जो मॉरिशस की तरुणाई को अध्यात्म की ओर प्रेरित करे । २० दिसम्बर को मॉरिशस पहुँचे शांतिकुंज प्रतिनिधि श्री प्रताप शास्त्री, श्री गणेश पंवार, श्री मनीष साहू की टोली अपने कार्यक्रमों में इसी अकुलाहट की अनुभूति कर रही है ।
२१ दिसम्बर को ले ओशे स्थित वैदिक योग सेण्टर की संचालिका रेकी मास्टर कु० पूर्णिमा के साथ शांतिकुंज प्रतिनिधियों की चर्चा हुई । उन्हें परम पूज्य गुरुदेव के वैज्ञानिक अध्यात्मवाद की अवधारणा ने बहुत प्रभावित किया । परिणाम स्वरूप अगले दिन उन्होंने अपने योग सेण्टर में गायत्री यज्ञ का आयोजन किया । युगऋषि की समाजोत्कर्ष की योजनाओं में पूरे तन, मन, धन से सहयोग करने की बात उन्होंने कही तथा यूथ कैम्प के आयोजन पर बहुत प्रसन्नता व्यक्त की ।
२३ दिसम्बर को श्री चन्द्रदत्त शम्भू ने अपनी स्वर्गीय पत्नी को श्रद्धांजलि प्रदान करने के लिए गायत्री यज्ञ का आयोजन किया । यज्ञ में एमएलए श्रीमती कल्याणी जगू सहित बड़ी संख्या में उनके नाते-रिश्तेदार उपस्थित थे । माननीया कल्याणी जी ने एक नैष्ठिक स्वयं सेवक की तरह विचार क्रांति अभियान के विस्तार और यूथकैम्प के आयोजन के प्रति उत्साह व्यक्त किया ।
मॉरिशस का गायत्री परिवार शांतिकुंज प्रतिनिधियों के इस त्रैमासिक प्रवास को यूथ कैम्प की पूर्व तैयारियों के रूप में ही देख रहा है और विविध कार्यक्रमों से जन उत्साह बढ़ा रहा है । इस क्रम में क्लू लाइब्रेरी में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन हुआ । २४ दिसम्बर को श्री अनिल शाम के घर श्रम-दिवस मनाते हुए सभी कार्यकर्त्ताओं ने सफाई अभियान चलाया । वाले दे प्रेत में श्रीमती रामदीन के घर भजन संध्या हुई । लोंग माउण्टेन के श्री दामोदर जी का ५८वाँ जन्म दिवस मनाया गया । ३० दिसम्बर को श्री अनिल शाम के घर एक महत्त्वपूर्ण सभा हुई, जिसमें मॉरिशस के ४० प्रमुख कार्यकर्त्ताओं ने भाग लिया । सभी ने संगठित होकर विद्या विस्तार एवं गायत्री चेतना विस्तार की कार्य योजना बनायी ।
नववर्ष के प्रथम दिन पाँच स्थानों पर गायत्री यज्ञों का आयोजन हुआ ।
५ जनवरी को हम सर्विस ट्रस्ट के सहायक सचिव श्री विजय दसोई से वार्त्ता हुई और यूथ कैम्प की कार्ययोजना पर चर्चा हुई । त्रीओल स्थित स्वामी पूर्णानन्द महाराज के आश्रम में जब यूथ कैम्प की चर्चा हुई, तो उन्होंने न केवल इसे पूरा समर्थन देने की बात कही, बल्कि उन्होंने अपने आश्रम में १०८ कुण्डीय गायत्री यज्ञ आयोजन करने का आग्रह भी किया । स्वामी जी ने ५ अतिथि कक्ष, मंदिर, बड़े हॉल तथा अन्यान्य सुविधाओं वाले अपने आश्रम को गायत्री परिवार को देने के लिए तत्पर दिखाई । वे शांतिकुंज के साथ मिलकर भारतीय संस्कृति के उत्थान के लिए कार्य करने के लिए उत्साहित हैं । |
|